इला प्रसाद अमेरिका की प्रवासी भारतीय हिंदी साहित्यकार हैं। इला प्रसाद जी की शिक्षा: काशी हिंदू विश्वविद्यालय से भौतिकी में पीएच.डी. एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई में सी. एस. आई. आर. की शोधवृत्ति पर शोध परियोजना के अंतर्गत कुछ वर्षों तक शोध कार्य। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक शोध पत्रिकाओं में शोध पत्र प्रकाशित।

छात्र जीवन में काव्य लेखन की शुरुआत। प्रारंभ में कॉलेज पत्रिका एवं आकाशवाणी तक सीमित। वैज्ञानिक शोध कार्य के दिनों में लेखन क्षमता भी पल्लवित होती रही। पहली रचना "इस कहानी का अंत नहीं" जनसत्ता, भारत में प्रकाशित। पत्र-पत्रिकाओं में लगभग नियमित लेखन।