खाँचा:ज्ञानसन्दूक व्यक्ति

मल्लिका शेरावत भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध हीरोईन और एक मॉडल है। रोहतक में प्रारंभिक पढ़ाई करने के बाद उसने मिरांडा हाउस, दिल्ली विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में डिग्री प्राप्त की। वह भारत की पहली अभिनेत्री है जिसने जैकी चैन के साथ काम किया है।

उसने फिल्मों में अपना नाम रीमा की जगह मल्लिका रखा, ऐसा उसने रीमा नाम की अन्य अभिनेत्रियों से नाम की समानता के कारण होने वाले कनफ्यूजन को दूर करने के लिए किया। मल्लिका का अर्थ रानी होता है और वह चाहती भी है कि लोग उसे इसी नाम से पुकारें। शेरावत उनकी माँ का सरनेम है।

इन्होने अपनी अच्छी शुरुआत जीना सिर्फ़ मेरे लिये से की। मगर फिल्म मर्डर से इन्हे अलग पहचान मिली। जुन 2007 में हॉगकाँग की एक प्रसिद्ध मैगजीन ने उसे एशिया के सबसे खूबसूरत 100 लोगों की सूची में स्थान दिया।

प्रमुख फिल्में सम्पादन

वर्ष फ़िल्म चरित्र टिप्पणी
2007 वैलकम
2007 गुरु
2006 शादी से पहले सानिया
2006 डरना जरूरी है
2005 बचके रहना रे बाबा
2004 किस किस की किस्मत
2004 मर्डर सिमरन सहगल ‘मर्डर’ के बाद मल्लिका एक सेक्स सिम्बल के रूप में फेमस हो गई।
2002 जीना सिर्फ मेरे लिये सोनिया

नामांकन और पुरस्कार सम्पादन

इन्हें अभी तक कोई भी नामी पुरस्कार नही मिला है,

इन्हें भी देखें सम्पादन

सन्दर्भ सम्पादन

बाहरी कड़ियाँ सम्पादन

खाँचा:Wikiquote